whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27267725
Loading...


भवनाथपुर में लोगों ने किया 20 यूनिट रक्तदान

location_on भवनाथपुर access_time 21-Jan-21, 05:21 PM visibility 735
Share



भवनाथपुर में लोगों ने किया 20 यूनिट रक्तदान


पूनम चौबे check_circle
संवाददाता



भवनाथपुर : गुरुवार को टाउनशिप स्थित माइंस अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 20 यूनिट लोगों ने रक्तदान किये। यह ब्लड बैंक गढ़वा की टीम द्वारा लोगों के रक्त लिये गये। इसके पूर्व अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ जफर हसन, सीआईएसएफ कर ऐसी सुबीर घोष, सेल अधिकारी राजेश कुमार, राजीव रंजन, श्यामल गांगुली को पुष्प गुच्छ देकर समानित किया गया। इस अवसर पर अस्पताल के अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विजय कुमार राम ने लोगों को रक्तदान करने के प्रति प्रेरित करते हुए कहा कि रक्तदान जैसा कोई भी दान नहीं है। रक्तदान करने से किसी प्रकार की कोई शारीरिक कमजोरी नहीं होती है। इसलिए अपने मन से भ्रम को निकालकर निःसंकोच रक्तदान करें।
रक्तदान करने से होनेवाले फायदे को भी उन्होंने बताया। साथ ही रक्त दान के बाद तीन महीनों में दुबारा रक्त बनने व दान करने के बारे में जानकारी दिया। जबकि सीआईएसएफ के सहायक कमांडेंट सुबीर घोष तथा चिकित्सक डॉ जफर हसन ने भी रक्तदान के प्रति लोगों को प्रेरित किया व बताया कि इस रक्त दान से कितनी जरूरतमंदों को इसका लाभ मिलेगा। शायद हम आप सोच भी नहीं सकते, इसका नतीजा हुआ कि सीआइएसएफ के जवानों ने रक्त दान में बढ़चढ़ कर इसमें हिस्सा लेते हुए खुद सहायक कमांडेंट व डॉ जफर ने जवानों व सेल कर्मियों के साथ रक्तदान किये। कार्यक्रम का संचालन डॉ एस जे कुलु ने किया। इस मौके पर गढ़वा ब्लड बैंक के गढ़वा के एलटी दया ठाकुर, एमपीडब्लू रूपदेव सिंह और प्रदीप कुमार के अलावे अस्पताल के मुकेश कुमार, संपूर्णानंद मिश्रा, अनिला मिंज, इंदु देवी आदि उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play