खरौंधी : बाजार परिसर में भाजपा मंडल इकाई की बैठक कर विधायक प्रतिनिधियों की घोषणा की गई। इस कार्यक्रम में विधानसभा प्रभारी भगत दयानंद यादव तथा मंडल प्रभारी राजेश कुमार सिंह उर्फ राजा सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे।
इसमें भगत दयानंद यादव ने कहा झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार का बने एक साल पूरा हो गया है लेकिन झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार विकास कार्यों को नहीं कर पा रही है। जब से सरकार बनी है तब से लूटपाट, हत्या सहित कई अपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ी है। आज झारखंड में बेटियां असहज महशुश कर रही है। नहीं है। झारखंड में प्रतिदिन किसी न किसी लड़की के साथ बलात्कार की घटनाएं हो रही है। वहीं हेमंत सोरेन की सरकार इस पर अंकुश लगाने में पूरी तरह से असफल है।
सरकार गरीब, असहाय, विधवा, विकलांग को समय पर पेंशन नहीं दे पा रही है। झारखंड में विकास कार्य चरमरा गया है। सरकार एक साल बेमिसाल के नाम पर अपना पीठ खुद थपथपा रही है। जबकि सरकार ने कोई एक भी विकास का कार्य नहीं किया। गढ़वा विधायक सह मंत्री मिथिलेश ठाकुर क्षेत्र में बिजली देने के नाम पर लोगों को दिग्भ्रमित कर रहे हैं। इसका श्रेय लेने में जुटे हुए हैं। जबकि भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के लोग भली-भांति जानते हैं कि विधायक भानु प्रताप शाही के अथक प्रयास से ही भागोडीह में पावर ग्रिड लगवाया गया। इन्हीं के प्रयास से ही इसे चालू भी कराया गया है।
इस दौरान भगत दयानंद यादव ने तीन विधायक प्रतिनिधियों की घोषणा करते हुए उनकी जिम्मेदारी तथा जवाबदेही का निर्वाहन इमानदारी के साथ करने का अपील किया।
विधायक प्रतिनिधि जितेंद्र प्रसाद यादव, उपेंद्र दास तथा विनोद कुमार चौधरी को बनाया गया है। वहीं भाजपा नेताओं ने मनोनीत तीनों विधायक प्रतिनिधियों के साथ विधायक भानु प्रताप शाही को बधाई दिया है। भाजपा नेताओं ने कहा तीनों को विधायक प्रतिनिधि बनाए जाने से प्रखंड में भाजपा और मजबूत होगी।
इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष संध्याकर विश्वकर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता अरुण कुमार सिंह, रामप्रीत गुप्ता, सुनील कुमार रोशन, सुनील कुमार द्विवेदी, कुपा मुखिया बैजू गुप्ता, डा. बी सिंह, धर्मेंद्र कुमार यादव, कलामुद्दीन अंसारी आदि उपस्थित थे।