गढ़वा : झारखंड प्रदेश आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन की गढ़वा शाखा के द्वारा आज गढ़वा समाहरणालय पास झारखंड सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया तथा उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को अपनी 9 सूत्री माँग पत्र सौंप गया।
इस मौके पर झारखंड प्रदेश आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बालमुकुंद सिन्हा ने कहा कि सरकार आंगनबाड़ी सेविका- सहायिका से कोरोना काल में भी काम कराया है। सेविका सहायिका दिन रात एक कर काम की है, लेकिन सरकार इनके विषय में थोड़ा सा भी नहीं सोच रही है। उन्होंने सरकार से आंगनबाड़ी सेविका सहायिका के लिए नियमावली बनाने, श्रमिक का दर्जा देने, तथा सरकारी कर्मचारी घोषित करने, आंगनबाड़ी सेविका को 10,000 तथा सहायिका को ₹8000 अतिरिक्त मानदेय में वृद्धि करने सहित नौ सूत्री मांग किया है।
इस मौके पर प्रदेश संयोजक रामचंद्र पासवान ने कहा कि सेविका सहायिका को सरकार छलने का काम कर रही है। सेविका सहायिका हेमंत सरकार को एकजुट होकर जिताने का कार्य किए थे ताकि सेविका सहायिका को उनकी मांग पर सरकार अमल करेगी, लेकिन झारखंड की सरकार इनके आशा के विपरीत काम कर रही है।
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष वीणा सिन्हा, रंजीता पांडे, शबनम आरा, सविता देवी, वृंदा देवी, प्रभा देवी उषा देवी, प्रतिभा देवी, कुसुम देवी, मनीषा देवी, सुनीता देवी, अनीता देवी, कलावती देवी सहित अन्य आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका उपस्थित थे।