whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27261784
Loading...


बीडीओ ने 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह पूर्वक मनाने का निर्देश दिया

location_on खरौंधी access_time 20-Jan-21, 06:15 PM visibility 659
Share



बीडीओ ने 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह पूर्वक मनाने का निर्देश दिया


देवेंद्र पासवान check_circle
संवाददाता



खरौंधी : प्रखण्ड कार्यालय के सभागार में बुधवार को प्रखण्ड पंचायती राज पदाधिकारी सुरेश चौधरी ने प्रखण्ड के सभी बीएलओ व बीएलओ पर्यवेक्षको के साथ बैठक कर आगामी 25 जनवरी को आयोजित होनेवाले राष्ट्रीय मतदाता दिवस को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। बैठक में प्रखण्ड पंचायती राज पदाधिकारी ने सभी बीएलओ को अपने अपने बूथ पर आगामी 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह पूर्वक मनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्र के सभी मतदाताओं, जन प्रतिनिधियों व नये निबंधित मतदाताओं को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित करें। उन्होंने सभी नये मतदाताओं को बैज लगाकर सम्मानित करने का निर्देश दिया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी मतदाताओं को ईवीएम व भीभी पैट की जानकारी देने, छूटे हुए सभी योग्य मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल करने के लिए प्रपत्र 6, मतदाता सूची से मृत, स्थानांतरित व दुबारा प्रविष्टि का नाम हटाने के लिए प्रपत्र 7 तथा मतदाता सूची में नाम, पता, उम्र आदि सुधार के लिए प्रपत्र 8 प्राप्त करने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के अंत मे मतदान केंद्र पर उपस्थित सभी मतदाताओं को शपथ दिलाने का निर्देश दिया।बैठक में सभी बीएलओ को मतदाता दिवस से सम्बंधित पोस्टर व हैंडबिल उपलब्ध कराया गया। बैठक में पर्यवेक्षक तुलसी राम, अरुण देव सिंह, बीएलओ अंजनी कुमार दिवेदी, अरविंद कुमार गुप्ता, नारद राम, प्रदीप दुबे, श्यामराज गुप्ता, अजंता देवी, नागेंद्र यादव, कुंज बिहारी यादव, उर्मिला देवी सहित सभी बीएलओ उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play