कांडी : उपायुक्त गढ़वा के निर्देशानुसार राजकीय मध्य विद्यालय सुंडीपुर के प्रांगण में सुंडीपुर पंसा पूल पहुंच पथ में भूमि अधिग्रहित को लेकर बुधवार को भू अर्जन पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी द्वारा कोर्ट कैंप के माध्यम से कई लाभुकों के बीच भू स्वामित्व प्रमाण पत्र का निर्गत किया गया।
जिनमें आवेदक रामजन्म राम, सुरेश राम, श्याम बिहारी, माधव कुंवर, बलराम विश्वकर्मा, जगरनाथ सिंह, रामकृष्ण मिस्त्री, राजमती देवी, सुनीता देवी, उदय कुमार सिंह का स्थल पर ही भू स्वामित्व निर्गत किया गया। वही आवेदक लक्ष्मी पांडे का भू स्वामित्व आवश्यक कागजात नहीं होने के कारण प्रक्रिया में रखा गया है। भू अर्जन पदाधिकारी की उपस्थिति में अंचल कर्मियों द्वारा भू स्वामित्व की कागजी प्रक्रिया पूरा करने के बाद प्रमाण पत्र निर्गत किया गया।
कैंप में उपस्थित भू अर्जन पदाधिकारी दिनेश सुरिन ने बताया कि पहुंच पथ की अप्रोच निर्माण में कई बाधाएं थी जिसको समाप्त करने के लिए कैंप लगाकर लोगों की समस्या को निष्पादित किया गया तथा स्थानीय लोग की भूमि अधिग्रहित लाभुकों के बीच प्रमाण पत्र का निर्गत किया गया।
मौके पर भू अर्जन पदाधिकारी दिनेश सुरीन, बीडीओ सह सीओ जोहन टुडू, सीआई बी करकेटा, राजस्व कर्मचारी राजेश त्रिपाठी, इंद्रेश्वर बैठा, प्रधान लिपिक विजय राम, अंचल अमीन धर्मदेव राम सहयोगी अरुण राम ,कंपनी इंजीनियर मोहित रंजन, जेई शैलेश कुमार के अलावा अन्य कई लोग मौजूद थे।