गढ़वा : गढ़वा सदर थाना क्षेत्र के ग्राम गिजना में गिजना चैंपियन लीग का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश केसरी के द्वारा फीता काटकर किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष ने युवाओं को खेल में आगे बढ़ने के लिए हिम्मत दी।
उन्होंने कहा कि कल जिस तरह भारत ने आस्ट्रेलिया में मैच खेल कर देश का नाम रोशन किया। उसी प्रकार यहाँ के खिलाड़ी गढ़वा जिले का नाम पूरे भारत में रौशन करें।
उद्धघाटन कार्यक्रम में भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रिंकू तिवारी, कमिटी अध्यक्ष विजय तिवारी, नारद तिवारी, मदन तिवारी, सुरेंद्र तिवारी, परमेन्द्र पासवान, सुरेश तिवारी, ऋषि तिवारी, अंकित तिवारी, नीरज दुबे समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे।