whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27256926
Loading...


क्षेत्रीय श्रम आयुक्त से मिलने एटक नेताओं का प्रतिनिधि मंडल पटना रवाना

location_on बंशीधर नगर access_time 20-Jan-21, 05:32 PM visibility 679
Share



क्षेत्रीय श्रम आयुक्त से मिलने एटक नेताओं का प्रतिनिधि मंडल पटना रवाना


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : बन्द पड़े तुलसी दामर डोलोमाइट खदान को चालू कराने की मांग को लेकर एटक नेता गणेश सिंह के नेतृत्व में पांच सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल क्षेत्रीय श्रमायुक्त (के) बुलावे पर बुधवार को पटना रवाना हुए। इस मामले में 21 जनवरी को सुनवाई होना है। प्रेस को जारी विज्ञप्ति में एटक नेता गणेश सिंह ने कहा है कि विगत 16 फरवरी 2020 से तुलसी दामर डोलोमाइट खदान बन्द है। खदान को चालू कराकर एक हजार ठेका श्रमिको को रोजगार दिलाने के लिए खदान में कार्यरत मजदूर यूनियन, जनप्रतिनिधि, व विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओ द्वारा लगातार धरना -प्रदर्शन, घेरा डालो-डेरा डालो आंदोलन तथा राज्य व केंद्र के मंत्रियों व खनन विभाग के अधिकारियों से बन्द खदान को चालू कराने की मांग जोरदार ढंग से किया गया लेकिन केंद्र की भाजपा व झारखण्ड की हेमन्त सोरेन सरकार के बीच तना तानी के कारण खदान बन्द है।
इस दौर में एटक,इंटक व एच0एम0एस0 यूनियन द्वारा क्षेत्रीय श्रमायुक्त (के) पटना कोर्ट में विवाद उठाया गया। जिसकी सुनवाई 21 जनवरी को रखा गया है। जिसमे सम्बन्धित यूनियन, सेल प्रबंधन के जी0एम0माइन्स, कार्यकारी निदेशक व खदान में कार्यरत संवेदकों को बुलाया गया है। श्रमायुक्त न्यायालय में अपना पक्ष रखने के लिए एटक नेता गणेश सिंह, में0आर0एस0ग्रीवाल के दीना बैठा, गंगा राम, कन्हाई पाल, में0 अम्बालाल पटेल के गोपाल यादव, विजय सिंह पटना के लिए रवाना हुये।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play