बंशीधर नगर : प्रखण्ड कार्यालय के सभागार में बुधवार को प्रखण्ड विकास पदाधिकारी अमित कुमार ने प्रखण्ड के सभी बीएलओ व बीएलओ पर्यवेक्षको के साथ बैठक कर आगामी 25 जनवरी को आयोजित होनेवाले राष्ट्रीय मतदाता दिवस को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
बैठक में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी ने सभी बीएलओ को अपने अपने बूथ पर आगामी 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह पूर्वक मनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्र के सभी मतदाताओं, जन प्रतिनिधियों व नये निबंधित मतदाताओं को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित करें। उन्होंने सभी नये मतदाताओं को बैज लगाकर सम्मानित करने का निर्देश दिया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी मतदाताओं को ईवीएम व भीभी पैट की जानकारी देने, छूटे हुए सभी योग्य मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल करने के लिए प्रपत्र 6, मतदाता सूची से मृत, स्थानांतरित व दुबारा प्रविष्टि का नाम हटाने के लिए प्रपत्र 7 तथा मतदाता सूची में नाम, पता, उम्र आदि सुधार के लिए प्रपत्र 8 प्राप्त करने का निर्देश दिया।
उन्होंने कार्यक्रम के अंत मे मतदान केंद्र पर उपस्थित सभी मतदाताओं को शपथ दिलाने का निर्देश दिया। बैठक में सभी बीएलओ को मतदाता दिवस से सम्बंधित पोस्टर व हैंडबिल उपलब्ध कराया गया।
बैठक में पंचायती राज पदाधिकारी बिरेन्द्र सिंह, पर्यवेक्षक उमेश राम, संतोष सिंह, अखिलेश कुमार, बीएलओ अनूप कुमार ठाकुर, हृदया प्रसाद गुप्ता, आशीष कुमार, संध्या कुमारी, अरविंद कुमार ठाकुर, उमेश प्रसाद, जयपाल सिंह, नीलू देवी, ममता देवी, शिला देवी, नीलिमा देवी, सत्येंद्र कुमार ठाकुर, अनूप कुमार विश्वकर्मा, बिनोद महतो, ज्ञान प्रकाश, सरिता पांडेय, नागवंती देवी, लिलावती देवी, बिनोद ठाकुर सहित सभी बीएलओ व बीएलओ पर्यवेक्षक उपस्थित थे।