गढ़वा : प्रशान्त गोस्वामी के शानदार शतक की बदौलत गढ़वा डायनामोस ने गढ़वा डेंजर्स को यहां खेले जा रहे प्रथम प्राण रंजन मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में 6 विकेट से पराजित कर पुरे अंक अर्जित किये। प्रशान्त ने 78 गेन्दों में 18 चैके व एक छक्के की बदौलत 109 रनों की पारी खेली। उन्हे मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
टाॅस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए गढ़वा डेंजर्स की टीम 31वें ओवर में 217 रन बना कर आउट हो गयी। इसमें हिमांशु पाठक ने 32, अतुल विपुल ने 31, चंदन कुमार ने 29, आशु ने 22, सुधांशु तिवारी ने 20, शुभम पांडेय ने 14, रवि पाल ने 17 रनों का योगदान दिया। डायनामोस की ओर से गेन्दबाजी करते हुए धीरेन्द्र सिंह ने 3 विकेट प्राप्त किया।
जवाबी पारी खेलने उतरी डायनामोस की टीम ने 26.5 ओवर में चार विकेट खोकर विजय लक्ष्य प्राप्त कर लिया।
डायनामोस की ओर से प्रशान्त गोस्वामी ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 78 गेंदों में 109 रनों की पारी खेली। वहीं राहुल राज ने भी अर्द्धशतक जमाते हुए 76 रनों की बेहतरीन पारी खेली। जबकि मयंक द्विवेदी ने 22 रन बनाये। गढ़वा डेंजर्स की ओर से गेन्दबाजी करते हुए आकाश मिश्रा ने 2 विकेट प्राप्त किय।
मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी विधान प्रकाश उर्फ भोला जी के द्वारा दिया गया।