भवनाथपुर : मुख्य बाजार परिसर में बुधवार को जान न पहचान तू मेरा मेहमान बनकर सोलह सौ रु का एक वृद्ध को चूना लगाया। बंसानी जिरहुला निवासी वृद्ध किसान से उसका रिश्तेदार व ग्रामीण बैंक केतार का कर्मी बताकर 1600 रु ठगने का मामला प्रकाश में आया है।
पीड़ित विश्वनाथ प्रजापति ने बताया कि बुधवार को भवनाथपुर धान बेचने दुकान पर आया था जहां 1600 रु का धान बिक्री किया। कुछ देर बाद एक युवक मेरे पास आकर प्रणाम किया और बताया कि आपका बगेसोती समधियाना है न। इसके बाद बात-चीत करते हुए उसने दो हजार का चेंज माँगा, जिस पर मैं बताया कि मेरे पास चार सौ कम है। उसने पैसे लेकर बोला कि आते है बेंक से और आपको भी घर छोड़ते चलेंगे। मैने विश्वास में पैसा दे दिया, परन्तु काफी देर इंतजार के बाद वह व्यक्ति वापस नहीं आया।
तब मुझे समझ में आया कि मैं ठगी का शिकार हो गया हूँ।