बंशीधर नगर : अनुमंडलीय दिव्यांग संघ की बैठक सोमवार की शाम चेचरिया पुरानी पंचायत भवन में हुई। इसमें पिछली बैठक में लिए गए निर्णय की समीक्षा की गई तथा सर्वसम्मति से कमलेश बिहारी को प्रखंड अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
इसमें संघ का प्रखंड स्तरीय कार्यालय कमलेश बिहारी के चेचरिया स्थित आवास में खोलने व गणतंत्र दिवस को प्रखंड कार्यालय पर ध्वजारोहण करने का निर्णय लिया गया।
बैठक की अध्यक्षता सुदामा प्रसाद ने किया। मौके पर विजय राम, कमलेश बिहारी, लाला कुमार पासवान, जयप्रकाश, नदीम, राकेश गुप्ता आदि उपस्थित थे।