बंशीधर नगर : दस्तावेज नवीस ताईद संघ के वार्षिक चुनाव को लेकर मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच हुई। इसमें सभी छह नामांकन पत्र सही पाए गए। किसी भी पद के प्रत्याशी के द्वारा अपना नामांकन पत्र वापस नहीं लिया गया। अध्यक्ष पद के लिए दो, सचिव पद के लिए दो, कोषाध्यक्ष पद के लिए 1 व उपाध्यक्ष पद के लिए एक नामांकन पत्र दाखिल किया गया है। इस तरह कोषाध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी को निर्विरोध विजयी घोषित होना तय है। यह जानकारी चुनाव पदाधिकारी प्रफुल्ल चंद्र ठाकुर ने दी है।