बंशीधर नगर : गणतंत्र दिवस समारोह पूर्वक मनाने को लेकर मंगलवार को अनुमंडल कार्यालय के सभागार में गणमान्य लोगों, प्रशासनिक पदाधिकारियों व संस्था प्रमुखों की बैठक हुई।
इसमें गणतंत्र दिवस के अवसर पर अनुमंडल स्तरीय मुख्य समारोह में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करने तथा स्वतंत्रता सेनानी, कोरोना वारियर्स, निर्वाचन कार्य में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ व कर्मियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। गणतंत्र दिवस के अनुमंडल स्तरीय मुख्य समारोह में प्रतियोगिता के अंतर्गत झांकी, लोकगीत, राष्ट्रगान, वंदे मातरम व सामूहिक मैदानी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। स्व लिखित स्थानीय कल्चर, पर्यटन व धार्मिक स्थल पर गीत गाने वाले कलाकारों को नगद राशि देकर सम्मानित किया जाएगा।
इसमें प्रथम स्थान लाने वाले को 11000, द्वितीय स्थान को 51 सौ व तृतीय स्थान को 25 सौ रुपये बतौर पुरस्कार नगद दिया जाएगा। लोकगीत, राष्ट्रगान, वंदे मातरम गायन के लिए चयन समिति के द्वारा आगामी 22 जनवरी को जमा दो उच्च विद्यालय में प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा।
चयन समिति में हजारी प्रसाद, रामानंद पांडेय, दिनेश कुमार शुक्ल, विभूति भूषण चौबे, रजनीश कुमार मंगलम व श्याम बिहारी शुक्ल को रखा गया है। झांकी व मैदानी कार्यक्रमों का चयन आगामी 23 जनवरी को किया जाएगा। इसके चयन समिति में हजारी प्रसाद, अशोक सेठ, दिनेश कुमार शुक्ल, विभूति भूषण चौबे, उज्जवल विश्वकर्मा, राणा प्रताप देव, ओमप्रकाश गुप्ता को रखा गया है।
अनुमंडलीय मैदान में होने वाले समस्त कार्यक्रमों के लिए चयन समिति में सीडीपीओ, लक्ष्मण राम, शिव नारायण चौबे, मुकेश चौबे, गदाधर पांडेय, रजनीश कुमार मंगलम, धीरेंद्र चौबे, रामानंद पांडेय व ब्रजेश चौबे को रखा गया है।
बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी जयवर्धन कुमार ने किया।
मौके पर कार्यपालक दंडाधिकारी अजय कुमार तिर्की, प्रभारी एसडीपीओ दिलीप खलखो, थाना प्रभारी लाल बिहारी प्रसाद, नपं अध्यक्ष विजया लक्ष्मी देवी, उपाध्यक्ष लता देवी, पूर्व मंत्री रामचंद्र केशरी, शिवशंकर प्रसाद, कुमार कनिष्क, विक्रांत सिंह, विभुति भूषण चौबे, विकास स्वदेशी, सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग, संस्था प्रमुख, पदाधिकारी, कर्मचारी आदि उपस्थित थे।