भवनाथपुर : प्रखंड क्षेत्र के मकरी ढेकुलिया टोला की दो गरीब असहाय बुजुर्ग महिला रोजिदा बीबी और सकीना बीबी को बीडीओ रवींद्र कुमार ने ठंढ के मद्देनजर कंबल का वितरण अपने कार्यलय में किया।
बता दें कि उक्त दोनों बुजुर्ग असहाय महिला बीडीओ के कार्यालय में मंगलवार को कंबल मांगने पहुंची हुई थी, बीडीओ ने कहा सभी पंचायतों में मुखिया द्वारा कंबल भेजवाया गया है, जिसपर दोनों महिला ने मुखिया द्वारा कंबल नहीं मिलने की बात कही। साथ ही दोनों ने बीडीओ से शिकायत किया कि हमलोगों का पेंशन पांच माह से बंद है, जिसके कारण आर्थिक परेशानी से गुजर रही हूँ।
उनकी बातों को सुनने के बाद बीडीओ ने कहा कि आवंटन के अभाव में पेंशन की राशि नहीं मिली है, जल्द ही पेंशन की राशि उनके खाते में भेजने की बात कही, वहीं दोनों को कंबल देकर विदा किया।