गढ़वा : रंका रोड में बाइक सवार युवक ने पेड़ में धक्का मार दी जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि अर्जुन चौधरी और इसका दोस्त हिमांशु चौधरी गढ़वा से आने के क्रम में नारायणपुर के पास असंतुलित होकर पेड़ में धक्का मार दिया, जिसमें चैनपुर थाना के खुरा गांव निवासी अर्जुन चौधरी उम्र 20 वर्ष की मौत मौके पर ही हो गए तथा हिमांशु चौधरी की गंभीर स्थिति को देखते हुए रिम्स रेफर कर दिया गया है।