गढ़वा : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद झारखंड का 21वां प्रांतीय अधिवेशन में गठित किए गए प्रदेश कार्यकारिणी में गढ़वा जिले से जुड़े आधा दर्जन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नेताओं को स्थान दिया गया है।
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य में जगह पाने वालों में डॉ. उमेश सहाय, श्रीकांत सोनी, शशांक चौबे, विकास चंद्रवंशी, शेखर गुप्ता, विवेकानंद त्रिपाठी का नाम शामिल है। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाये जाने पर सभी छः कार्यकर्ताओं को जिले के कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।
बधाई देने वालों में विभाग प्रमुख डॉ. सत्यदेव पांडेय, विभाग संयोजक निशांत चतुर्वेदी, जिला संयोजक मंजूल शुक्ल, पुरुषोत्तम चंदेल, पंकज, निखिल, लव उपाध्यय, अनित तिवारी, शुभम तिवारी, सुजीत, आशीष, सूरज, कार्तिक, सहित कई कार्यकर्ता का नाम शामिल है।