गढ़वा : भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में जिला संगठन प्रभारी अमित कुमार का आगमन हुआ। वे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के आगमन पर तैयारी के लिए कार्यकर्तायों से बैठक किये। बैठक की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी ने की।
उन्होंने कहा कि कुछ अपरिहार्य कारण से प्रदेश अध्यक्ष का कार्यक्रम 1 सप्ताह के लिए स्थगित हुआ है, उन्होंने कहा कि बहुत जल्द ही प्रदेश अध्यक्ष का दौरा गढ़वा में होगा और वे गढ़वा में प्रवास भी करेंगे एवं भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। साथ ही जिला प्रभारी अमित कुमार ने संगठन को मजबूत बनाने का निर्देश कार्यकर्ताओं को दिया एवं जल्द बूथ कमेटी का सत्यापन कराने का भी निर्देश दिया।
उक्त कार्यक्रम में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यसमिति सदस्य जवाहर पासवान ने गढ़वा जिला संगठन के कार्यों की सराहना की।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री रामचंद्र केशरी, भारतीय जनता पार्टी की जिला महामंत्री विकास स्वदेशी, उपाध्यक्ष हरेंद्र द्विवेदी, जिला मंत्री महेंद्र सिंह, मधु लता, कोषाध्यक्ष मीना गुप्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष मुकेश रंजन सिंहा, ओमप्रकाश तिवारी, एवं मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप, टिंकू गुप्ता, राजकुमार मद्धेशिया, सुरेंद्र विश्वकर्मा, मीडिया प्रभारी रिंकू तिवारी, पलामू युवा मोर्चा के प्रभारी मुन्ना तिवारी सहित भारतीय जनता पार्टी के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री संतोष दुबे ने किया, जबकि जिला कार्यालय में नवनियुक्त महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनिता गुप्ता, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, एवं ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विनय चंद्रवंशी, एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष नसरुल्ला एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष लक्ष्मण राम को जिला कमेटी की ओर से भव्य स्वागत किया गया।