whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27136943
Loading...


अवैध उत्खनन करते दो कोयला तस्करों को पुलिस ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

location_on भंडरिया access_time 19-Jan-21, 01:55 PM visibility 662
Share



अवैध उत्खनन करते दो कोयला तस्करों को पुलिस ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार


हसनैन जावेद check_circle
संवाददाता



भंडरिया : पुलिस अधीक्षक गढ़वा श्रीकांत सुरेश राव खोटरे के निर्देशानुसार भंडरिया थाना अंतर्गत ग्राम हरता से अवैध कोयला उत्खनन करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। दिनांक 18/01/21 को पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली कि भंडरिया थाना अंतर्गत ग्राम हरता टोला तिहारो के परेवा नाला के पास कुछ व्यक्तियों द्वारा अवैध कोयले का उत्खनन किया जा रहा है। इसी सूचना के आलोक में पुलिस अधीक्षक गढ़वा के निर्देशानुसार भंडरिया पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी लक्ष्मीकांत के नेतृत्व में एक टीम बनाकर बताये गए जगह पर छापामारी की गई। उक्त जगह पर दो व्यक्तियों द्वारा अवैध कोयले का उत्खनन किया जा रहा था। तभी मौके पर ही पुलिस द्वारा दोनो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया।
मौके पर करीब 3.5 टन अवैध उत्खनन किया कोयला बरामद हुआ तथा 8 फावड़ा, 3 तगाड़ी, 1 घन पीस, 8 गैईता, तथा 1 सावल बरामद हुआ। दोनो गिरफ्तार अभियुक्तों अखलेश कुमार पिता दिनानाथ साव ग्राम नावाडीह थाना रामगढ़ जिला पलामू, मुख्तार अंसारी पिता सत्तार अंसारी ग्राम परसवार थाना भंडरिया जिला गढ़वा के हैं। दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध भंडरिया थाना कांड संख्या 12/21 दिनाँक 18/01/21 धारा 379/411भा0द0वि0 एवं 33 भारतीय वन अधिनियम 1927 के अंतर्गत दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। छापामारी दल में थाना प्रभारी के साथ सशत्र बल के जवान शामिल थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play