whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27130124
Loading...


खोन्हरनाथ समेत जिले के सात पर्यटन स्थलों को विकसित करने का पर्यटन संवर्धन समिति ने लिया निर्णय

location_on गढ़वा access_time 18-Jan-21, 08:43 PM visibility 668
Share



खोन्हरनाथ समेत जिले के सात पर्यटन स्थलों को विकसित करने का पर्यटन संवर्धन समिति ने लिया निर्णय


आयुष तिवारी check_circle
संवाददाता



गढ़वा : उपायुक्त गढ़वा के अध्यक्षता में आज जिला स्तरीय पर्यटन संवर्धन समिति डीटीपीसी गढ़वा की बैठक आहूत की गई । बैठक में पर्यटन स्थलों के विकास एवं पर्यटन को स्थल के रूप में अधिसूचित करने को लेकर उपायुक्त गढ़वा ने बताया कि राष्ट्रीय,अंतरराष्ट्रीय, राज्य स्तरीय और स्थानीय तीनों अनुमंडल से प्रस्ताव मांगा गया था। जिस पर गढदेवी मंदिर, अन्नराज डैम, बाबा खोन्हर नाथ मंदिर, नक्षत्र वन भल पड़ही मंदिर, गुरु सिंधु जलप्रपात क्षेत्र को प्रस्ताव के रूप में प्राप्त हुआ। जिसमें जिले के 7 जगहो को चिन्हित किया है। इन सभी मुख्य स्थानों को विकसित किया जाएगा ताकि पर्यटन को बढ़ावा दिया जा सके। साथी पर्यटन के माध्यम से लोगों को इससे रोजगार भी मिले।
सभी पर्यटक स्थलों पर आने-जाने की सुविधा मुहैया कराने को लेकर एवं गंतव्य स्थान पर पानी पीने की व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था व शौचालय की व्यवस्था को लेकर पीएचडी कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया । ऐसे में भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र विधायक भानु प्रताप शाही ने बताया कि अन्रराज डैम, पनघटवा डैम में पूर्व बैठक में ही पर्यटकों के लिए बोटिंग शुरू पर बात हुई थी, परंतु करोना काल होने के कारण कार्य में अवरुद्ध हो गया ऐसे में उन्होंने संबंधित प्रखंड के अनुमंडल पदाधिकारी को अनराज डैम में पर्यटकों के लिए बोटिंग की व्यवस्था को प्रोत्साहित करने को कहा जिसे पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा मिले पर्यटन स्थलों पर रखरखाव हेतु पर्यटन मित्र बनाने का सुझाव भी दिया।
उपायुक्त गढ़वा ने बताया कि सभी पर्यटक स्थलों का प्रचार प्रसार जिला जनसंपर्क विभाग करें ताकि स्थानीय लोगों एवं बाहर से आए लोगों को पर्यटन स्थल का पता चले । साथ ही चर्चा के क्रम में राजा पहाड़ी मंदिर नगर उंटारी, वभनीखांड डैम नगर उंटारी, सुखल्दारी जलप्रपात धुरकी,भगवती मंदिर केतार सभी का प्रस्ताव पर्यटन विभाग रांची को भेजने पर विचार किया गया। इसके अलावा मौके पर माननीय सांसद, पलामू लोकसभा क्षेत्र विष्णु दयाल राम ने जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षात्मक बैठक की। जिसमें सड़क सुरक्षा के नियमों को पालन करने का निर्देश दिया। साथ ही ब्लैक स्पॉट को चिन्हित कर दुर्घटना स्थान पर साइन बोर्ड लगाने का निर्देश दिया ताकि दुर्घटना से निजात पाई जा सके।
चर्चा के क्रम में ऑटो पर कैपेसिटी के अनुसार लोगों के बैठने की बात कही गई साथ ही कहा गया कि छोटे वाहनों पर अधिक संख्या पर लोग ना बैठे ऐसे में दुर्घटना की स्थिति बनी रहती है। क्षमता से अधिक बैठने पर जांच अभियान चलाने को कहा। उन्होंने बताया कि दुकानों के आगे दुकानदारों के द्वारा 10 फीट तक अपने सामग्री रखते हैं यह भी सड़क सुरक्षा की समस्या है। इससे दुर्घटना की स्थिति साथ ही भीड़ भाड़ होने के कारण जाम की स्थिति बनी रहती है । उपायुक्त गढ़वा ने संबंधित सीओ एवं थाना प्रभारी को ऐसी समस्याओं पर जल्द निजात पानी निर्देश दिया, स्लोगन के तौर पर सभी पेट्रोल पंप पर नो हेलमेट नो पैट्रोल का प्रचार करवाने हेतु जिला परिवहन पदाधिकारी को बताया गया।
बैठक में श्री विष्णु दयाल राम सांसद लोकसभा क्षेत्र पलामू, भानु प्रताप शाही विधायक, विधानसभा क्षेत्र भवनाथपुर, के अलावे उपायुक्त गढ़वा , विकास आयुक्त गढ़वा ,पुलिस अधीक्षक गढ़वा, अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा अनुमंडल पदाधिकारी रंका, अनुमंडल पदाधिकारी श्री बंशीधर नगर, असैनिक शल्य चिकित्सा पदाधिकारी गढ़वा, जिला परिवहन पदाधिकारी गढ़वा, जिला शिक्षा अधीक्षक गढ़वा, परियोजना निदेशक एनएचएआई, अध्यक्ष जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स गढ़वा जिला कल्याण पदाधिकारी गढ़वा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी गढ़वा, जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी गढ़वा, जिला मत्स्य पदाधिकारी गढ़वा ,जिला अवर निबंधन गढ़वा समेत अन्य शामिल थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play