whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 24755813
Loading...


शिक्षा से ही समाज का विकास संभव : देव

location_on गढ़वा access_time 18-Jan-21, 04:32 PM visibility 735
Share



शिक्षा से ही समाज का विकास संभव : देव


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : जिले के नवादा मोड़ स्थित उमंग वाटिका में झारखंड कुमार समन्वय समिति के तत्वावधान में प्रजापति संघ का कैडर कन्वेंशन कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के माटी कला बोर्ड सदस्य संत मरियम आवासीय विद्यालय के निदेशक अविनाश देव थे। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने मुख्य अतिथि को फूल माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में हर एक प्रखंड से आए हुए प्रखंड अध्यक्ष बारी बारी से अपना अपना विचार दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अविनाश देव ने कहा कि सबसे पहले हमारे समाज के लोगों को शिक्षित होना पड़ेगा, तभी समाज का विकास संभव है। जब तक लोग शिक्षित नहीं होंगे, तब तक समाज का विकास संभव नहीं हैं।
उन्होंने संगठन को मजबूती प्रदान करने पर काफी जोर दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत रखना है तो संगठन में कोष का व्यवस्था करें और प्रत्येक माह अपनी स्वेच्छा से कोष में कुछ राशि को दान करें। साथ ही उन्होंने अपने समाज के लोगों को राजनीति से जुड़ने के लिए प्रेरित किया ताकि भविष्य में राजनीतिक सत्ता में हम लोगों की भी भागीदारी हो सके। कार्यक्रम में उपस्थित झारखंड प्रजापति कुम्हार महासंघ के जिला अध्यक्ष योगेंद्र प्रजापति ने कहा कि हम सभी लोगों को संगठित होकर रहने की जरूरत है, साथ ही उन्होंने रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि इतने गरीब लोगों की मृत्यु रक्त के अभाव में भी हो जाती है अगर उन्हें सही समय पर रक्त मिल जाए तो उनका जीवन बच सकता है।
कार्यक्रम में गढ़वा विधायक प्रतिनिधि कंचन साहू को आमंत्रित कर उन्हें मिट्टी के कप और प्लेट देकर सम्मानित किया गया। मौके पर विधायक प्रतिनिधि कंचन साहू ने कहा कि मैं आप सभी लोगों के साथ हूं जब कभी जरूरत पड़े तो मुझे याद करें मैं आपको हर समय सहयोग करूंगा। मौके पर झारखंड कुम्हार समन्वय समिति अध्यक्ष देवदास प्रजापति, सचिव श्यामसुंदर प्रजापति, सूचना प्रभारी विष्णु देव प्रजापति, पलामू कोषाध्यक्ष ललन प्रजापति, मेराल अध्यक्ष कोमल प्रजापति,सुदामा प्रजापति, शंभू प्रजापति, उदय प्रजापति, देवेंद्र प्रजापति, पूर्व मुखिया कन्हैया प्रजापति, पूर्व मुखिया जगत नारायण प्रजापति सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
हर घर तिरंगा अभियान के तहत गढ़वा में महापुरुषों की प्रतिमा की साफ-सफाई व माल्यार्पण

location_on गढ़वा
access_time 13-Aug-25, 11:18 PM

#3
देशभक्ति के रंग में रंगा जीएन कॉन्वेंट स्कूल – तिरंगे की निर्माण यात्रा पर परिचर्चा एवं प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 13-Aug-25, 09:56 PM

#4
गढ़वा जिला पाल महासभा ने राजमाता अहिल्याबाई होलकर की पुण्यतिथि पर किया माल्यार्पण

location_on गढ़वा
access_time 13-Aug-25, 09:59 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

हर घर तिरंगा अभियान के तहत गढ़वा में महापुरुषों की प्रतिमा की साफ-सफाई व माल्यार्पण

location_on गढ़वा
access_time 13-Aug-25, 11:18 PM

गढ़वा जिला पाल महासभा ने राजमाता अहिल्याबाई होलकर की पुण्यतिथि पर किया माल्यार्पण

location_on गढ़वा
access_time 13-Aug-25, 09:59 PM

देशभक्ति के रंग में रंगा जीएन कॉन्वेंट स्कूल – तिरंगे की निर्माण यात्रा पर परिचर्चा एवं प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 13-Aug-25, 09:56 PM

शहीदों का स्मरण हमारी परंपरा : 172 बटालियन सीआरपीएफ ने शहीद आशीष कुमार तिवारी को दी श्रद्धांजलि

location_on गढ़वा
access_time 26-Jul-25, 10:14 PM

शिक्षक प्रशिक्षण से ही संभव है गुणवत्तापूर्ण शिक्षा : मदन प्रसाद केशरी

location_on गढ़वा
access_time 26-Jul-25, 10:10 PM

ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, गढ़वा में द्वितीय आवधिक मूल्यांकन (PA-II) का परिणाम घोषित, अभिभावकों ने जताया संतोष

location_on गढ़वा
access_time 26-Jul-25, 10:04 PM

केसरवानी वैश्य सभा, गढ़वा का प्रेरणादायी समाजसेवा कार्य — हिमेश केसरी ने किया रक्तदान

location_on गढ़वा
access_time 26-Jul-25, 10:01 PM

गढ़वा डाक जीवन बीमा ने रचा कीर्तिमान, एक करोड़ से अधिक का व्यवसाय पूरा कर मनाया जश्न

location_on गढ़वा
access_time 26-Jul-25, 09:57 PM

अटल क्लिनिक का नाम बदलने पर भाजयुमो का विरोध प्रदर्शन, हेमंत सरकार का फूंका पुतला

location_on गढ़वा
access_time 26-Jul-25, 06:54 PM

कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को किया गया नमन, पूर्व सैनिकों का हुआ सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 26-Jul-25, 05:40 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play