गोदरमाना : रंका प्रखंड के गोदरमाना में मत्स्य मित्र मनोज चौधरी के आवास पर मत्स्य कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता मुखिया प्रत्याशी शंभू गुप्ता के द्वारा की गई।
इस दौरान मत्स्य मित्र मनोज चौधरी के द्वारा उपस्थित मत्स्य किसानों को मत्स्य विभाग की योजनाओं की महत्वपूर्ण जानकारी दी, जिसमें प्रशिक्षण संबंधित, मछुआरा आवास, प्रधानमंत्री मत्स्य सर्वदा योजना, नया तालाब निर्माण एवं बीमा से संबंधित संपूर्ण जानकारी दी गई।
इस मौके पर सैकड़ों ग्रामीण एवं मत्स्य कृषक उपस्थित हुए जिसमें चुटिया पंचायत के मुखिया प्रत्याशी शंभू गुप्ता, मनोज चौधरी, क्लेमेंट गिद्ध (होमिया), उमेश कुमार, अंबिका चौधरी, अमर यादव, वीरेश चौधरी, कंचन कुजूर मत्स्य मित्र, राजनाथ चौधरी, अतुल कुमार, अभिजीत गुप्ता, प्रदीप सिंह, दुलार चौधरी सहित अन्य के नाम शामिल है।