पलामू : लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के जैप 8 के सामने अपाचे मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बाइक सवार 2 लोग थे। जिसमें रामु 32 वर्ष निवासी बनुआ लेस्लीगंज गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि दूसरा जैप के जवान हरिकृष्ण भी गंभीर रूप से घायल हो गए। गम्भीर रूप से घायल रामु को प्राथमिक इलाज के बाद मेडिकल कालेज डालटनगंज रेफर किया गया। जबकि जैप के जवान हरिकृष्णा का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेस्लीगंज में किया जा रहा है।
बताते चलें कि रामु अपाचे मोटरसाइकिल से डालटनगंज से लेस्लीगंज बाजार में आ रहा था और शराब के नशे में धुत था, जबकि जैप जवान हरिकृष्ण अपना ड्यूटी समाप्त कर गेट से बाहर कुछ साथियों के साथ अंडा खाने निकला था।
इसी दौरान बनुआ निवासी रामु 32 वर्ष ने मोटरसाइकिल से जोरदार धक्का मार दिया।