बंशीधर नगर : पुलिस ने रविवार को थाना कांड संख्या 08/2021 धारा 341,323, 504, 307 भादवि के प्राथमिकी अभियुक्त सह जंगीपुर गांव निवासी रविशंकर प्रसाद पिता रामकुमार प्रसाद को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में गढ़वा जेल भेज दिया।
इसकी जानकारी देते हुए थाना प्रभारी लाल बिहारी प्रसाद ने बताया कि इस कांड के तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर पूर्व में ही जेल भेजा जा चुका है। फरार रविशंकर को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।