whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27165639
Loading...


कृषक चौपाल में किसानों को आधुनिक तकनीक की दी गई जानकारी

location_on मेराल access_time 17-Jan-21, 05:15 PM visibility 658
Share



कृषक चौपाल में किसानों को आधुनिक तकनीक की दी गई जानकारी


यासीन अंसारी check_circle
संवाददाता



मेराल : प्रखंड कार्यालय के सभागार में दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय कृषक चौपाल का आयोजन आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी गौतम कुमार, मेराल पूर्वी मुखिया प्रतिनिधी विजय साह, अतहर अलि अंसारी प्रगतिशील किसान रविन्द्र मेहता, परशुराम कुशवाहा एवं महिला किसान द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। चौपाल में प्रखंड के विभिन्न गांव से आए बड़ी संख्या में महिला पुरुष किसान शामिल हुए। किसानों को संबोधित करते हुए बीडीओ गौतम कुमार कहा कि समेकित कृषि प्रणाली अपनाकर किसान अपने आपको समृद्ध कर सकते है। और आत्मनिर्भर बन सकते हैं। उन्होंने किसानों को आधुनिक कृषि प्रणाली अपनाने को कहा।
साथ ही बताया कि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत 90% अनुदान पर मिलने वाला ड्रिप एवं स्प्रिंकल लगाकर कम पानी में ज्यादा फ़सल उत्पादन कर सकते हैं। बीटीएम अजय साहू के द्वारा किसानों को केंचुआ खाद निर्माण के तरीके एवं उसके प्रयोग से होनेवाले लाभ के बारे में बताया। श्री साह ने बताया कि जैविक खेती के प्रयोग से किसान अपने आपको स्वस्थ एवं समृद्ध बना सकते हैं। मेराल पूर्वी के प्रगति शील किसान रवींद्र मेहता के द्वारा मशरूम उत्पादन के तौर-तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई । चौपाल में राघुराई राम, जफीर अंसारी, किसान मित्र कृष्णा ठाकुर, बिरेंद्र मेहता, जितेंद्र रवि, सरवन ठाकुर, सच्चिदानंद चौधरी, विजय सिंह, महमूद अंसारी, अशोक महतो, रामराज राम, राजकुमार चौधरी सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play