पलामू : पांकी विधायक डॉ शशिभूषण मेहता ने लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के सोंस एवम कुन्दरी में पीसीसी सड़क निर्माण का शिलान्यास किया। सड़क का निर्माण विधायक मद से किया जाएगा।
इस अवसर पर विधायक डॉ मेहता ने कहा कि सड़क निर्माण से अब ग्रामीणों के आवागमन में सहूलियत होगी। किसी भी गांव समाज के विकास में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं का अहम योगदान होता है। किंतु अफसोस की आजादी के 75 सालों बाद भी ग्रामीण क्षेत्रों का अपेक्षाकृत विकास नहीं हो सका।
मौके पर लाला प्रसाद यादव, मनदीप मेहता, दिलीप मेहता, गोपाल यादव, देवराज कुमार, संतोष वर्मा, अमेरिका राम समेत काफी लोग उपस्थित थे।