गढ़वा : राज्य के राजधानी रांची स्थित सोहराई भवन में झामुमो आइटी सेल की बैठक आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने किया।
बैठक में उन्होंने सरकार के एक साल की उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए कहा कि सभी जिलों में खेल पदाधिकारियों की नियुक्ति तथा खेल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की सीधी नियुक्ति की गई है। शहीद वीर पोटो हो खेल विकास योजना सहित युवाओं के हित में चलाए जा रहे कार्यों से युवाओं को रूबरू कराया गया। मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने कहा कि जिस लक्ष्य के साथ हम चुनाव लड़े थे, कोरोना के कारण वह प्रभावित हुआ। परंतु इस वर्ष युवाओं से किए हुए वादों को पूरा करने का काम करेंगे।
बैठक के उपरांत गढ़वा जिला के सर्वश्रेष्ठ पांच आइटी सेल कार्यकर्ताओं को उपहार देकर सम्मानित किया तथा युवाओं को उन्होंने मार्गदर्शन करते हुए कहा कि तकनीकी एवं सोशल मीडिया के माध्यम से अपने क्षेत्र में पार्टी के विचार, सिद्धांत एवं कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें।
मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित होने वालों में गढ़वा जिला झामुमो के प्रवक्ता धीरज दुबे, नगर कमेटी सचिव प्रियम सिंह, उपाध्यक्ष नवीन तिवारी, सोशल मीडिया प्रभारी दिलीप गुप्ता एवं सद्दाम हुसैन का नाम शामिल है।