भवनाथपुर :थाना क्षेत्र के मकरी गांव में बीती रात्रि दयानन्द यादव की 45 वर्षीय पत्नी बसंती देवी का संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई।
मौत के पश्चात बसंती के भाई झगड़ाखांड निवासी राजेन्द्र प्रसाद यादव के द्वारा बसंती की हत्या की मौखिक शिकायत पर भवनाथपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर गढ़वा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।जबकि बसंती के पति दयानन्द यादव ने मृतका की मौत बीमारी से होना पुलिस को बताया है।
राजेन्द्र यादव ने बताया कि बसंती का एक शादी शुदा लड़की व दो लड़के हैं। परन्तु उसका पति बराबर उस को मारपीट करता था, जिसको लेकर आठ वर्ष पूर्व न्यायालय में मामला जाने पर दयानन्द ने केस में कम्परमाइज कर घर लाया था और दुबारा मारपीट करने के साथ जान से मारने की धमकी देता था और मुझे पूर्ण आशंका है कि मेरी बहन की हत्या की गई है।
इस बाबत प्रभारी थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया में मामला बीमारी से मौत हुई हो लगता है, परंतु पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच करेगी ।