गढ़वा : भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह राजसभा सांसद दीपक प्रकाश के 22 जनवरी को गढ़वा आगमन पर गढ़वा भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी ने तैयारियों पर एवं कार्यक्रम के स्वरूप पर पदाधिकारी के साथ आज बैठक किया।
प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश के आगमन की तैयारी के लिए पूरा भाजपा जिला कमिटी कार्यक्रम को लेकर तैयारी के लिए लग गया है और उसी पर आज बैठक कर चर्चा की गई। आज के बैठक में प्रदेश अध्यक्ष के साथ बैठक का स्वरूप एवं बैठक प्रभारी बनाने पर चर्चा किया गया।
इस पर जिला महामंत्री संतोष दुबे ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार प्रदेश अध्यक्ष का आगमन गढ़वा में हो रहा है, जिसको लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है एवं उनका भव्य स्वागत होगा।
इस मौके पर अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य जवाहर पासवान, जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी रिंकू तिवारी, युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष सह पलामू प्रभारी मुन्ना तिवारी, केतार मंडल अध्यक्ष कन्हैया प्रसाद सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।