खरौंधी : प्रखंड प्रमुख धर्मराज पासवान ने खरौंधी प्रखंड के बचे सात पंचायत में पशु शेड निर्माण कराने के संबंध में पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर को पत्र सौंप है।
उन्होंने बताया कि खरौंधी प्रखंड के दो पंचायत में पशु शेड योजना पूर्ण हो गया है और बाकी शेष पंचायतों में उप विकास आयुक्त गढ़वा के द्वारा पशु शेड योजना को रोक दिया गया है। इसलिए मैं सरकार से मांग करता हूं कि इस योजना को फिर से चालू किया जाए ताकि बचे हुए सभी पंचायत में यह काम पूर्ण हो सके।