whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27182947
Loading...


राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक में कोष संग्रह पर हुई चर्चा

location_on कांडी access_time 16-Jan-21, 07:26 PM visibility 655
Share



राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक में कोष संग्रह पर हुई चर्चा


साकेत मिश्रा check_circle
संवाददाता



कांडी : प्रखंड के सतबहिनी झरना तीर्थ स्थित बजरंगबली मंदिर के प्रांगण में शनिवार को राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक की गयी।बैठक की अध्यक्षता प्रखंड संयोजक शशि रंजन दुबे ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के जिला संपर्क प्रमुख आशीष कुमार बैद्य थे। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि 492 वर्षों के आंदोलन व लगभग 4 लाख हिन्दुओ के बलिदान के बाद आज मर्यादा पुरुषोत्तम राम अपने घर में विराजमान होने वाले हैं। राम मन्दिर निर्माण के लिए पूरे देश मे धन संग्रह अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 15 जनवरी से 27 फरवरी तक चलेगा। कांडी प्रखंड के प्रत्येक गांव में जाकर जागरूकता अभियान चलाना है।
लोगों को भगवान राम के मंदिर निर्माण हेतु धन संग्रह की बात बताते हुए सहयोग राशि जमा करें। उन्होंने आगे कहा कि यह एक अभियान है, जिसमें कालनेमी रूपी राक्षसों द्वारा रुकावटें पैदा की जायेगी। लेकिन इसका परवाह किये बिना आगे बढ़ते हुए अपने मिशन को कामयाब करना है। राम मंदिर निर्माण समिति के मझिआंव प्रखंड संयोजक पुष्प रंजन ने कहा कि जिस राम के आदर्श पर पूरा भारत चल रहा है ,आज जरूरत है उस आदर्श पुरुष को स्थापित करने के लिए आगे आने की। हर घर से राम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह करना है ताकि आने वाली पीढ़ी गर्व से कहे कि हमारे पूर्वजों के सहयोग से रामलाला का मन्दिर बना है। राम मंदिर निर्माण समिति के जिला सदस्य संतोष मेहता ने कहा कि मंदिर निर्माण कोई एक व्यक्ति भी कर सकता था, किंतु सहयोग की परंपरा कायम रखने के लिए हर एक व्यक्ति से चंदा लेने का प्रस्ताव रखा गया।
मौके पर सह संयोजक राम लाला दुबे, विनोद प्रसाद, प्रियंक कुमार, अमित प्रकाश, सीता राम तिवारी, राजन कुमार, विवेक सोनी सहित बड़ी संख्या में बजरंग दल व हिन्दू जागरण मंच के लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play