गढ़वा : गढ़वा प्रखंड के करुआ पंचायत के डुमरिया गांव के कन्या मध्य विद्यालय का चापाकल पिछले 4 माह से खराब पड़ा हुआ था। इसकी जानकारी कन्या मध्य विद्यालय की शिक्षिका, डुमरिया निवासी भाजपा आईटी सेल संयोजक गुड्डू तिवारी को दी। गुड्डू तिवारी ने तुरंत इसकी जानकारी करुआ कला पंचायत के मुखिया शीला देवी के प्रतिनिधि अरुण तिवारी को दी।
मुखिया प्रतिनिधि के जानकारी मिलने के बाद तुरंत ग्रामीणों की मौजूदगी में खराब पड़े चापाकल का मरमति कार्य शुरू कराया औऱ आठ फ़टे पाइप, सिलेंडर एवं रड बदला गया जो बिल्कुल सड़ गया था। इसके बाद चापानल से पानी निकलने लगा। इस मौके पर मौजूद विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिका एवं बच्चों के चेहरे पर खुशी छलक गया।
इस मौके पर मुखिया प्रतिनिधि अरुण तिवारी ने कहा कि चापानल खराब था। इसकी जानकारी मुझे मिला और तुरंत इसे ठीक किया गया। चापानल खराब होने से लोगो को काफी परेशानी हो रही थी। उन्होंने बताया कि पंचायत में एक अभियान के तहत विकास का कार्य हुए हैं और आगे भी होगा।
चापानल मरम्मत कराने में सहयोग करने वाले मिस्त्री जीतू, हिमांशु तिवारी, प्रियांशु तिवारी, गुड्डू तिवारी, आनंद तिवारी, सत्यदेव तिवारी, पिंटू शुक्ला, शिवसागर पनेरी, जितेंद्र पनेरी सहित अन्य ग्रामीण का नाम शामिल है।