मेराल : पुलिस ने शुक्रवार को बीती एक नाबालिक लड़की के साथ हुए दुष्कर्म की घटना में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसे लेकर मेराल थाना में थाना क्षेत्र के छावनवा टोला निवासी काल्पनिक नाम सरिता कुमारी उम्र 10 वर्ष ने मेराल थाना में लिखित आवेदन दिया है।
आवेदन के अनुसार 15 जनवरी के शाम में मेराल स्टेशन निवासी सोनू कुमार उम्र लगभग 25 वर्ष, पिता रामजी साव ने पीड़िता को शौच करने के क्रम में सुनसान पाकर उसका मुंह बंद करके बलपूर्वक उठाकर बगल के अरहर खेत में ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
घटना की सूचना पर मेराल पुलिस ने मेराल थाना में थाना कांड संख्या 10/21धारा 376 पोस्को एक्ट धारा एवं 16 एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए आरोपित सोनू कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।