बड़गड़ : स्थानीय हनुमान मंदिर के परिसर में विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण हेतु निधि संग्रह को लेकर बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता रामचंद्र सिंह के द्वारा की गई। बैठक में बड़गड़ प्रखंड में निधि संग्रह विस्तृत रूप से करने का निर्णय लिया गया। प्रखंड के सभी गाँवों के प्रत्येक हिन्दु परिवार के घर अभियान टोली व संग्रह टोली के माध्यम से संग्रह करने हेतु गाँवों की सूची तिथिवार तय किया गया। शुक्रवार को हनुमान मंदिर से अभियान का शुभारंभ किया गया।
मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह नितेश कुमार ने कहा कि आम हिंदू समाज इस कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर निधि संग्रह का कार्य करेंगे।
जिसमें प्रत्येक दिन का निधि संग्रह उसी दिन बैंक खाते में जमा करने का निर्देश का कठोरता से पालन करते हुए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के खाते में प्रत्येक दिन राशि जमा कर देना है। कुमार ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मकर संक्रांति उत्सव पर प्रकाश डाला। उन्होंने मकर संक्रांति की शुभकामना देते हुए सामाजिक समरसता में मकर संक्रांति उत्सव के महत्व के बारे में विस्तार से बताया।
उपस्थित लोगों के द्वारा कार्यक्रम के समापन पर चुड़ा, गुड़, दही व तिलकुट खाकर मकर संक्रांति उत्सव मनाकर सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया।
मौके पर अभियान प्रमुख रामचंद्र सिंह, सह अभियान प्रमुख परसुराम सिंह, हिसाब कर्ता विकास कुमार, जमाकर्ता अखलेश ठाकुर सहित भाजपा मंडल अध्यक्ष बजरंग प्रसाद, संतोष प्रसाद, विधायक प्रतिनिधि ओम प्रकाश, रमेश गुप्ता, रामजन्म सिंह, वरुण केशरी, रवि सोनी, रामानंद यादव, आदि उपस्थित थे।