बंशीधर नगर : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला परिषद की बैठक जंगीपुर ग्राम में गणेश सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में पार्टी द्वारा विगत 5 जनवरी से 15 जनवरी तक चलाये गये जन जागरण अभियान की समीक्षा किया गया। जन जागरण अभियान के तहत 10 प्रखंडों के 37 गांवो में जाकर ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत हुए।
बैठक में कहा गया कि कुछ गांवो में सड़क चौड़ीकरण के लिए किसानों से ली गई भूमि का मुआवजा अभी तक किसानों को नही मिला है।पचाडुमर से खोखा, भोजपुर से विशुनपुरा, व नगर उंटारी से चनाकला तक सड़क चौड़ीकरण का मुआवजा अभी तक किसानों को नही मिला है। अभियान के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि गनियारी खुर्द में यूरिया नदी पर पुल व चैकडेम निर्माण कराने, गरदा-बरहिया में हरियाहा नाला,अगियाबीर नाला, मचवाद ह नाला पर चैकडेम का निर्माण कराने की जरूरत है ताकि खेतो को पानी मिल सके।
लवाहिकला के मंगर दह नदी एवं जरही के चहेलिया नदी पर अधूरे पुल का निर्माण कराने, रमना से बुलका, शक्ति से टाटी दीरी, सगमा, संध्या होते बिलासपुर तक, चंदना, करिवाडीह होते खरौंधी तक सड़क निर्माण की जरूरत पर ग्रामीणों ने जोर दिया।
अभियान के दौरान 6000 पर्चा मुख्यमंत्री के नाम खुला पत्र का वितरण किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से आगामी 30 जनवरी को नगर उंटारी में विचार गोष्ठी का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। विचार गोष्ठी में गांधी के सपनों का भारत और मोदी सरकार के लोकतंत्र विषय पर चर्चा किया जाएगा। इसकी तैयारी के लिए 27 जनवरी से प्रचार-प्रसार कराया जाएगा।
बैठक में गणेश सिंह, राजकुमार राम, खलील खान, राम बिजय सिंह, नवरंगी पाल,श्रीराम, देवीदयाल मेहता, यूनुस खान, विद्या पासवान, मूर्ति कुवर, रामनाथ उरांव, जिला सचिव रामेश्वर प्रसाद अकेला उपस्थित थे।