राज्य स्तरीय टीम में शामिल होने पर लोगों ने दी बधाई
गढ़वा : आगरा में 30 जनवरी से आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप के लिए गढ़वा की यासमीना खातून का चयन किए जाने पर गढ़वा जिले के विभिन्न खेल संघ पदाधिकारी सहित खेल प्रेमियों ने यासमीना खातून को बधाई दी है। 30 जनवरी से आगरा में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप के लिए झारखंड महिला कुश्ती टीम के लिए 10 खिलाड़ियों का चयन किया गया, जिसमें जिले की कुश्ती खिलाड़ी यासमीना खातून का भी चयन किया गया है।
यासमीना 30 जनवरी से आयोजित राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व करेगी। राज्य स्तरीय टीम में चयन होने पर गढ़वा जिले के विभिन्न खेल संघ के पदाधिकारी और खेल प्रेमियों ने यासमीना खातून को बधाई दी है।
लोगों ने कहा कि यासमीना के कड़ी मेहनत और उसके लगन का परिणाम है कि उसका चयन राज्य स्तरीय टीम में हुआ है। यासमीना राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन कर राज्य और जिला का नाम रौशन करेगी। लोगों ने उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
बधाई देने वालों मे जिला खेल पदाधिकारी तूफान पोद्दार, गढ़वा जिला खेल संघ के संरक्षक जिनाहूदिन खान, हॉकी गढ़वा के अध्यक्ष अरबिंद तूफानी, नवनीत शुक्ला, धर्मराज भारती, तलवार बाजी संघ के सचिव धनंजय सिंह, टेबल टेनिस के सचिव आनंद सिंहा, कमलेश दुबे, प्रिंस सोनी, बैडमिंटन संघ के सचिव हँसा नंद स्वामी, हॉकी गढ़वा के सचिव संजय देव, मंदीप आदर्श, कुश्ती संघ के सचिव धीरज चौबे, जंप रोपिंग के सचिव विक्रम ठाकुर, आंनद यादव, ओबैदुल्लाह जी, राम भरत, संजय यादव, नरेंद्र कुमार, प्रियंका कुमारी, रश्मि कुमारी, प्रतिमा कुमारी, मनोज तिवारी, शशिकांत द्विवेदी आदि के नाम शामिल है।