भवनाथपुर : थाना क्षेत्र के अरसली दक्षिणी के बनखेता गांव में जमिनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक पक्ष से 45 वर्षीय काशी साव गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे 108 एम्बुलेंस से भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थकेन्द्र में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गढ़वा रेफर कर दिया गया है।
मौके पर सूचना के बाद पहुँची पुलिस ने पीड़ित का फर्द बयान ले लिया है। घटना के बारे में काशी साव ने बताया कि मेरे गोतिया के साथ जमीनी विवाद चल रहा है। शुक्रवार के साम को सड़क पार होने के दरम्यान सड़क संकीर्ण होने से मैं लगे घेरान पर गिर गया, जिससे आक्रोशित भरदुल साव, उसकी पत्नी रीता देवी, बेटा सुभाष साव व सुरेश साव लाठी व टांगी से मारकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया, जिससे मेरे दाहिना हांथ टूट गया है।