whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27216634
Loading...


सफाई कर्मी अखिलेश से गढ़वा जिले में कोविड-19 की वैक्सीन टीकाकरण की हुई शुरुआत

location_on गढ़वा access_time 16-Jan-21, 05:04 PM visibility 648
Share



सफाई कर्मी अखिलेश से गढ़वा जिले में कोविड-19 की वैक्सीन टीकाकरण की हुई शुरुआत


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : आज से गढ़वा जिले में लंबे समय से प्रतिक्षारत कोरोना वैक्सीनेशन का टीकाकरण प्रारंभ हुआ। विदित हो कि जिले में दो स्थानों क्रमशः सदर अस्पताल गढ़वा व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेराल में टीकाकरण किया जा रहा है। प्रथम चरण में स्वास्थ्य सेवा से जुड़े लोगों यथा चिकित्सक, नर्सेंस, अस्पताल में सफाई कर्मी, मेडिकल-पैरा मेडिकल स्टाफ को सबसे पहले कोरोना की वैक्सीन दी जा रही है, इसके बाद सुरक्षाबल, पुलिसकर्मी, सफाई कर्मचारीयों को ये वैक्सीन प्राथमिकता पर लगाई जाएगी। इसी क्रम में सदर अस्पताल गढ़वा में टीकाकरण का कार्य सफाई कर्मी अखिलेश राम को वैक्सीन देकर किया गया। जिसके बाद सिविल सर्जन गढ़वा डॉक्टर एनके रजक, पूर्व उपाधीक्षक डॉक्टर रागिनी अग्रवाल, डॉ टी पीयूष समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना की वैक्सीन दी गई।
वैक्सीन देने के उपरांत उन्हें आधे घंटे के लिए ऑब्जर्वेशन में रखा गया। वैक्सीनेशन के दौरान सरकार द्वारा निर्गत गाइडलाइन का अक्षरशः पालन किया गया तथा अनहोनी की स्थिति उत्पन्न होने पर उससे निपटने हेतु मेडिकल कर्मियों की टीम व एंबुलेंस सेवा भी तैयार रखी गई थी। वैक्सीनेशन कार्यो के निरीक्षण हेतु उपायुक्त गढ़वा राजेश कुमार पाठक भी सदर अस्पताल गढ़वा पहुंचे। मौके पर उन्होंने कहा कि कोविड संक्रमण से लड़ने के लिए आज से वैक्सीनेशन का कार्य प्रारंभ किया गया है। गढ़वा जिले में दो स्थानों पर टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं जहां टीकाकरण का कार्य चल रहा है। सदर अस्पताल गढ़वा एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेराल इन दोनों केंद्रों पर क्रमशः सौ- सौ लोगों को चिन्हित कर उन्हें वैक्सीन दिया जा रहा है।
यह प्रक्रिया अब जारी रहेगी। प्राथमिकता के आधार पर कोविड पोर्टल पर रजिस्टर्ड स्वास्थ्य कर्मी, स्वास्थ्य विभाग से जुड़े सफाई कर्मियों को आज टीकाकरण हेतु शामिल किया गया है। आगे भी प्राथमिकता को ध्यान में रखते हुए पुलिसकर्मी, मुनिसिपल कॉरपोरेशन के कर्मियों के डाटा एंट्री का कार्य जारी है, जिनका टीकाकरण किया जाएगा। मौके पर उन्होंने कहा कि जिले वासियों के सहयोग से ही इस संक्रमण पर हम नियंत्रण कर सकते हैं। उक्त अवसर पर सिविल सर्जन गढ़वा डॉक्टर एनके रजक व स्वास्थ्य विभाग की टीम के अलावा जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त गढ़वा राजेश कुमार पाठक, उप विकास आयुक्त गढ़वा सत्येंद्र नारायण उपाध्याय, अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा मोहम्मद जियाउल अंसारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी गढ़वा कुमुद झां समेत अन्य उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play