बंशीधर नगर : गणतंत्र दिवस समारोह पूर्वक मनाने को लेकर आगामी 19 जनवरी को अनुमंडल कार्यालय के सभागार में एक बैठक का आयोजन किया गया है। इसकी जानकारी देते हुए अनुमंडल पदाधिकारी जयवर्धन कुमार ने बताया कि बैठक में संस्था प्रमुखों, गणमान्य लोगों व राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है।