बंशीधर नगर : राजा पहाड़ी शिव मंदिर के प्रांगण से बजरंग बली मंदिर तक जन सहयोग से बने कच्ची सड़क (लगभग तीन हजार फीट) का उदघाटन स्थानीय विधायक भानु प्रताप शाही ने शुक्रवार को फीता काटकर किया। इसके बाद उन्होंने शिव मंदिर और बजरंगबली मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना किया।
इस अवसर पर विधायक भानु प्रताप शाही ने कहा कि आमजन के सहयोग से बनाया हुआ कच्ची सड़क को विधायक निधि मद से पक्की सड़क बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि राजा पहाड़ी शिव मंदिर पर्यटन का केंद्र है। यहां पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा करने आते हैं। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही लगभग तीन हजार फीट इस सड़क का पक्की करण कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि तेजी से विकास हो रहा है।
उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर में माता पार्वती मंदिर का नीव जल्द ही रखा जाएगा।
मौके पर जिला महामंत्री विकास स्वदेशी, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष लक्ष्मण राम, नगर मंडल अध्यक्ष कुमार कनिष्क, जिला परिषद सदस्य प्रियंका देवी, युवा मोर्चा के मुकेश चौबे, अनुमंडल विधायक प्रतिनिधि ओम प्रकाश गुप्ता, शहरी विधायक प्रतिनिधि अशोक सेठ, ग्रामीण विधायक प्रतिनिधि विभूति भूषण चौबे, लालमोहन यादव, राजा पहाड़ी शिव मंदिर के सचिव नंदलाल प्रसाद, पंडित गोपाल पाठक, गोविंद पाठक, संगठन के दिलीप शर्मा, आनंद कमलापुरी, अश्विनी कुमार, वार्ड पार्षद राज कुमार, हीरा प्रसाद, बबलू कुमार, शिवम कुमार, रविन्द्र कुमार, अश्विनी कुमार, मेन कुमार, कामेश्वर प्रसाद, महेंद्र सिंह, लखन मेहता, कमलेश मेहता, विनय कुमार, मनोज पासवान सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।