गढ़वा : लॉकडाउन के कारण लंबे अंतराल के बाद आज स्थानीय विधायक और सुबे के पेयजल स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर गढ़वा पहुंचे इसकी अधिकृत जानकारी झामुमो के जिला अध्यक्ष तनवीर आलम ने दी है।
जिला अध्यक्ष की ओर से जारी किए गए विज्ञप्ति के अनुसार मंत्री का दौरा आज से गढ़वा विधानसभा चुनाव क्षेत्र के रमकंडा प्रखंड से शुरू हुआ है जो अगले 27 जून तक चलेगा। इस पांच दिवसीय दौरे के क्रम में मंत्री का कार्यक्रम कहां-कहां होगा। इसकी भी जानकारी जिला अध्यक्ष के द्वारा दी गई है।
उसके अनुसार दिनांक 23.06.2020 को रमकण्डा में है, देर रात गढ़वा में लौटेंगे तत्पश्चात गढ़वा विधान सभा क्षेत्र के सभी प्रखण्डों का भ्रमण करेंगे। जिलाध्यक्ष ने जानकारी देते हुए विभिन्न प्रखण्डों के पार्टी कार्यकर्ताओं, नेताओं, गठबंधन दलों के नेताओं, कार्यकर्ताओं, विभिन्न सामाजिक संगठनों के नेताओं सहित सभी वर्गों से अपील किया है कि कोविड-19 महामारी को देखते हुए कहीं भीड़ - भाड नहीं लगावें, प्रशासन द्वारा लागू किए प्रतिबन्धों, नियमों का पालन करें।
प्रखंडों के नेता, कार्यकर्ताओं, समर्थक, आम जनता अपने-अपने प्रखण्डों में ही रहें। मंत्री स्वंय प्रखंडों में जाकर सभी से मिलेंगे।
इसी क्रम में दिनांक 24.06.2020- मेराल, दिनांक 25.06.2020- रंका, दिनांक 26.06.2020- चिनियाँ, दिनांक- 27.06.2020- गढ़वा एवं डण्डा प्रखंड का मंत्री श्री ठाकुर कार्यक्रम जारी किया गया है।