whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27203185
Loading...


कोरोना मुक्त गढ़वा से बस एक कदम दूर रह गए हैं अब हम

location_on गढ़वा access_time 23-Jun-20, 09:37 PM visibility 664
Share



कोरोना मुक्त गढ़वा से बस एक कदम दूर रह गए हैं अब हम
मेराल प्रखंड मुख्यालय में कोविड अस्पताल के बाहर खड़े चिकित्सक और चिकित्सा कर्मी 96 में 95 मरीज ठीक होकर वापस अपने घर गए


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा में 96 कोरोना संक्रमितों में अब महज एक एक्टिव केस रह गया है। 95 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक होकर वापस अपने घर चले गए हैं। आज मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर एनके रजक ने जानकारी देते हुए कहा कि अब गढ़वा में केवल एक संक्रमित मरीज रह गया है। जिसका इलाज मेराल प्रखंड मुख्यालय स्थित कोविड सेंटर में किया जा रहा है। विदित हो कि 1 मई के बाद गढ़वा में विभिन्न प्रदेशों से मजदूरों का आना शुरू हुआ था। मजदूरों के आने के साथ ही यहां कोरोना संक्रमितों की संख्या भी बढ़नी शुरू हुई थी। एक समय गढ़वा में राज्य में सर्वाधिक कोरोना संक्रमित हो गए थे। लेकिन प्रशासनिक सजगता के कारण इस पर नियंत्रण किया जा सका। गढ़वा तक लगभग 72000 श्रमिक विभिन्न प्रदेशों से वापस लौटे हैं।
इसमें 55000 अकेले गढ़वा जिला के हैं । इन मजदूरों के लौटने के बाद इन्हें प्रशासन के द्वारा सरकारी क्वारेंटाइन सेंटर में रखा जा रहा था। साथ ही मजदूरों के आते ही उनकी स्क्रीनिंग की जा रही थी। पूरा डाटा जिला प्रशासन अपने पास रख रहा था। जिसके कारण इतनी संख्या में मजदूरों के आने के बाद भी गढ़वा में कोरोना संक्रमितों की संख्या नियंत्रण में रहा। अब एक मरीज के ठीक होने का गढ़वा के लोग इंतजार कर रहे हैं। देखना यह है कि इस मरीज के ठीक होने के बाद गढ़वा ग्रीन जोन में आता है या पेंडिंग जांच से मरीजों की संख्या बढ़ती है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play