गढ़वा : पलामू जिले के विश्रामपुर प्रखंड के राजकीयकृत +2 जनता उच्च विद्यालय के प्रांगण में में भगवान महावीर आई केयर के डॉक्टर के टीम के द्वारा एवं जैन समाज के प्रमुख पूरणमल जैन, डॉ अनुराधा, डॉक्टर आशा प्रकाश, डॉक्टर शिव प्रसाद एवं डॉक्टर अमित प्रकाश उपाध्याय के संयुक्त प्रयास से निःशुल्क आंखों की जांच का शिविर लगाया गया।
निशुल्क जांच शिविर को सफल बनाने में मुख्य रूप से सुधीर कुमार तिवारी, राजीव रंजन शुक्ला गुड्डू तिवारी सुमित उपाध्याय और अशोक तिवारी एवं बहुत से गणमान्य लोगों ने भरपूर सहयोग किया एवं सैकड़ों की संख्या में गणमान्य लोग भी शामिल हुए। इस निशुल्क आई चेक अप कैंप के मुख्य नेत्र चिकित्सक तैयब अंसारी, डॉ सौरभ कुमार के द्वारा 65 लोगों का जांच किया गया।
जबकि मौके पर डॉ अमित प्रकाश उपाध्याय ने कहा कि आप सभी लोग इसी तरह से शिविर को लगाने में मदद करते रहें। मेरा प्रयास यह हमेशा रहता है कि हर गरीब तबके के लोगों का इलाज मुफ्त और अच्छे तरीके से हो मुझसे जो बन पाएगा आप सभी के साथ मैं हर संभव खड़ा हूं।