बिशुनपुरा : मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर अमहर खास पंचायत के भावी मुखिया प्रत्यासी प्रिंस पांडेय उर्फ विभूति पांडेय ने अमहर बाकी नदी छठ घाट स्थित कार्यक्रम आयोजित कर लगभग 300 लोगो के बीच कंबल का वितरण किया.
उन्होंने अमहर पंचायत के सभी वार्डो से लाचार, गरीब और जरूरतमंद महिला एवम पुरुष बुजुर्गो के चयनित कर कंबल का बितरण किया. इस बीच भावी मुखिया प्रत्यासी प्रिंस पांडेय ने कहा कि गरीबो की आवाज को मरते दम तक उठाऊँगा, लोगो की सेवा ही मेरा लक्ष्य है. जिस गरीब को किसी भी विभाग सम्बंधित समस्या हो उसकी जानकारी मुझे दे ताकि समस्या का निदान त्वरित करवाया जासके।
वही मुख्य रूप से उनकी पत्नी निशा पांडेय ने कहा कि आगे भी वैसे लोग जो ठंड से प्रभावित हो रहे है व अपने से कंबल खरीद नही सकते उनके बीच कंबल वितरित करने के लिए हमेशा ततपर रहूंगी, उन्होंने कहा कि बढ़ते ठंड को देखते हुए पंचायत के सभी चौक चौराहो पर अलाव की व्यवस्था किया जाएगा,
इस मैके पर निशा पांडेय, संजीव पांडेय, धनन्जय बियार, अनिरुद चंद्रबंशी, जितेंद्र पांडेय, अभिषेक पांडेय, सोनू राम, अमित बियार, बिनोद दीक्षित, धर्मदेव रजक, सतीश बैठा सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।