whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27269854
Loading...


खरौंधी में लोगों ने कोरोना से भय मुक्त हो मनाया मकर संक्रांति

location_on खरौंधी access_time 14-Jan-21, 07:00 PM visibility 650
Share



खरौंधी में लोगों ने कोरोना से भय मुक्त हो मनाया मकर संक्रांति


देवेंदर पासवान check_circle
संवाददाता



खरौंधी : खरौंधी में गुरुवार को मकर संक्रांति का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। लोग मकर सक्रांति पर्व को लेकर दुकानों में तिलकुट, चूड़ा, गुड इत्यादि चीजों की खरीदारी करते देखे गए एवं बच्चे पतंग की खरीदारी करते हुए खूब उत्साहित दिखे। 2020 में कोरोना के प्रभाव के कारण कई महत्वपूर्ण त्यौहार लोग खुलकर नहीं मना सके थे। अब जब थोड़ा कोरोना का प्रभाव कम हो रहा है और टीकाकरण की शुरुआत की तिथि घोषित हो गई है तो लोगों के मन में आत्मविश्वास भी बढ़ा हुआ है। व्यवसायी बताते हैं कि पहले की तुलना में स्थिति कुछ बदली बदली सी नजर आ रही है। बाजार में धीरे-धीरे रौनक आ रही है। बताते चलें कि नए वर्ष में कोई नया या शुभ कार्य की शुरुआत भी मकर सक्रांति से ही होती है।
और इसके बाद इस शुभ योग शुरू होता है। लोग अपना-अपना शुभ योग में ही कार्य करना चाहते हैं। इस बार के मकर सक्रांति लोगों के लिए काफी खास है। अब हम दूसरी और बात करें तो प्रखंड क्षेत्र में महिलाओं पुरुषों एवं बच्चों के द्वारा यह प्रकृति पर्व मकर सक्रांति को एक अलग ही रूप में मनाते हुए हर वर्ष मिलता है। बच्चों के द्वारा बांस की टहनीया काट कर हाथों में लेकर घर घर में जाकर पीटते हैं, जिसे छेटका कहा जाता है। यह देखने में मन अलग ही आनंदित हो उठता है। मानो हमारी सभ्यताएं अभी भी जिंदा है, लेकिन हरेक वर्ष पुरानी सभ्यताएं कुछ ना कुछ कम सी हो रही है जो चिंता का विषय है। मकर सक्रांति पर्व को लेकर प्रखंड क्षेत्र के, खुरधन पहाड़, सोन नदी एवं छोटे बड़े नदियों के आसपास के कई जगह में मेला लगा, जहां लोग मेले में जाकर मेले का भरपूर आनंद उठाया। पुलिस प्रसाशन भी मेले में पैनी नजर बनाए हुए थी।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play