खरौंधी : खरौंधी कुपा पंचायत के मुखिया बैजू प्रसाद गुप्ता के द्वारा जल नल योजना के तहत कूपा पंचायत के सभी वार्ड में नल के द्वारा पानी पहुंचाया गया।
वहां के ग्रामीणों के द्वारा बताया गया कि पहले हमलोग एक दो किलोमीटर पहाड़ के तरफ से कुआं से पानी लाया करता था जो काफी महंगा पड़ता था। बरसात के मौसम में पानी बरसने के कारण हमलोग बरसात के पानी पिया करते थे, जिससे हमारा स्वास्थ्य खराब हो जाता था और हम लोग बीमारी से ग्रसित हो जाते थे। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि गांव में पानी नहीं रहने के कारण गाय बैल तथा भैंस को धूप के मौसम में औने पौने दाम में बेचना पड़ता था। लेकिन आज जो हमारे मुखिया के द्वारा व्यवस्था किया गया इससे हम सभी पंचायतवासी काफी खुशहाल एवं सुख समृद्धि महसूस कर रहे हैं।
वहीं रसीला देवी के द्वारा बताया गया कि पहले जहां साइकिल, मोटरसाइकिल सडक नहीं रहने के कारण पार नहीं होता था, वहां आज सडक बन जाने से बोलोरो, ट्रक आदि गाड़ियां सुगमता पूर्वक पार हो रही हैं।
इस मौके पर पंकज कुमार यादव, सुनील कुमार यादव, अखिलेश प्रसाद यादव, चंदन यादव, अरविंद कुमार गुप्ता, लालमनी यादव, सुनील यादव, मुन्नी देवी, रसीला देवी, पानकुवर आदि ग्रामीण उपस्थित थे।