सगमा : प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न गांव मुहल्लों में गुरुवार को मकर संक्रांति का पर्व धूमधाम से मनाया गया। मकर संक्रांति को लेकर लोगो में काफी उत्साह देखा गया। लोगों ने स्नान ध्यान के बाद गांव मोहल्ले में स्थित मंदिरों में पूजा अर्चना कर अपनी मन्नत मांगी। पूजा-अर्चना के बाद लोगों ने दान- पुण्य किया।
प्रखंड मुख्यालय के सगमा शिव मंदिर, नागराज शिव मंदिर, ब्रह्म स्थान, शारदा शिव मंदिर, कटहर कला शिव मंदिर, सोंडीहा शिव मंदिर आदि धार्मिक स्थानों पर सपरिवार पूजा अर्चना को ले श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।
जबकि थाना क्षेत्र के सुखल दरी में लगने वाले मेले में पहुंच कनहर नदी में स्नान ध्यान कर लोगों ने भगवान भास्कर को जल अर्पण किया।
वहीं उनके द्वारा तिल व चावल का दान भी किया गया। कनहर नदी स्थित शिव मंदिर समिति के लोगों व प्रशासन द्वारा सभी प्रबंध किया गया था।