गढ़वा : जिले भर में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर लगातार प्रयासरत हैं।
मंत्री श्री ठाकुर ने प्रयास से विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में चार नया ट्रांसफर्मर लगाया गया है। इसके तहत गढ़वा प्रखंड के बीरबंधा पंचायत के दौनादाग में 63 केवीए का, डंडा प्रखंड अंतर्गत कोटा गांव के चौधरी टोला में 63 केवीए, मंझिआंव प्रखंड के रामपुर पंचायत अंतर्गत बीरडंडा गांव में 100 केवीए का तथा मेराल प्रखंड के अरंगी पंचायत अंतर्गत अकलवानी गांव के हरिजन टोला में 63 केवीए का ट्रांसफर्मर लगाया गया है।
बिजली विभाग के विधायक प्रतिनिधि नसीम अख्तर की देखरेख में सभी ट्रांसफर्मर को लगा दिया गया।
मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।