whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27277232
Loading...


बसपा ने जन कल्याणकारी दिवस के रूप में मायावती का जन्मोत्सव मनाने का लिया निर्णय

location_on मेराल access_time 13-Jan-21, 04:44 PM visibility 651
Share



बसपा ने जन कल्याणकारी दिवस के रूप में मायावती का जन्मोत्सव मनाने का लिया निर्णय


यासीन अंसारी check_circle
संवाददाता



मेराल : बहुजन समाज पार्टी जिला इकाई गढ़वा के द्वारा बुधवार को पूर्व प्रत्याशी वीरेंद्र साह के झलुआ स्थित उनके आवस पर प्रेसवार्ता कर जिला अध्यक्ष संजय कुमार गौत्तम ने बताया कि बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बहन कुमारी मायावती जी की 65 वीं जन्मदिन के अवसर पर गढ़वा जिला कमिटी के द्वारा पूर्व की भांति इस वर्ष पन्द्रह जनवरी को जनकल्याणकारी दिवस के रूप मे मनाने का निर्णय लिया गया है। उक्त अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा रक्तदान के अलावा सदर अस्पताल गढ़वा में फल वितरण भी किया जाएगा। पार्टी कार्यकर्ताओं को आह्वान करते हुए श्री गौत्तम ने कहा कि अधिक से अधिक कार्यकर्ता रक्तदान शिविर में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनावें।
पूर्व प्रत्याशी रहे श्री साव ने कहा कि रक्तदान जीवन दान के बराबर है। पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता पार्टी के लिये जान देने की बात करने वाले सभी साथी रक्तदान में शामिल हो, तभी कथनी और करनी एक माना जायेगा। कार्यकर्ता अपने माध्यम से फल भी वितरण कर सकते हैं। उक्त अवसर पर प्रदेश सचिव बसपा लल्लू राम ने कहा कि पूरे झारखंड प्रदेश में बहन जी की जयंती जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। सभी कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में भारी से भारी संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनावें। इस अवसर पर जिला महासचिव सुनेश्वर राम, बसपा के वरिष्ठ नेता विश्वम्भर राम, ज्ञानी राम, चंद्रदेव राम, पूर्व मुखिया यमुना राम, सुदीप कुमार सुमन उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play