बड़गड़ : इंटक के राष्ट्रिय अध्यक्ष सह पुर्व मंत्री के० एन० त्रिपाठी का भण्डरिया व बड़गड़ प्रखण्ड में आगामी 16 जनवरी को दौरा आयोजित है। वे यहां प्रखण्ड के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर जन समस्याओं को सुनेंगे व उसे दुर करने का प्रयास किया जायेगा।
पुर्व मंत्री के भण्डरिया प्रतिनिधी विनोद केशरी व बड़गड़ प्रतिनिधि सीमा चंद्रवंशी ने संयुक्त रुप से बताया कि बैठक में आमजन सरयू एक्सन प्लान के तहत निर्माण कराए गए आवास के लंबित भुगतान, शौचालय निर्माण का भुगतान, सभी तरह के पेंशन व अन्य विकास योजनाओं से संबंधित मामले को श्री त्रिपाठी के समक्ष रख सकते हैं। बड़गड व भण्डरिया प्रखण्ड के पदाधिकारियों के उपस्थिति में मामले को रख कर उसे दुर कराने का प्रयास किया जाएगा।