रमना : पलामू संसदीय क्षेत्र में खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए मैं लगातार प्रयास रहा हूं। खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए केंद्र सरकार भी गंभीर है। उक्त बातें सांसद विष्णु दयाल राम ने रमना के जमा 2 उच्च विद्यालय के प्रांगण में आयोजित रमना प्रीमियम लीग का स्कोर क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है सिर्फ उन्हें तराशने की आवश्यकता है। रांची जैसे छोटे शहर से निकलकर महेंद्र सिंह धोनी ने क्रिकेट के छेत्र में पूरे दुनिया में झारखंड का नाम रोशन किया है। उम्मीद है कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के आयोजन से प्रतिभाएं निखर कर राज्य और देश का नाम रोशन करेंगे।
उन्होंने कहा कि यंग स्टार ग्रुप एंड ट्रस्ट शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल और सामाजिक गतिविधियों आयोजन कर अपने सामाजिक दायित्वों का बखूबी निर्वहन कर रही है। उन्होंने इस प्रकार के आयोजन के लिए यंग स्टार ग्रुप एंड ट्रस्ट के अध्यक्षों का आभार प्रकट किया।
कार्यक्रम को भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष मुकेश निरंजन सिन्हा,एनआरआई शक्ति कुमार सिंह, मनीष कमलापुरी, रविंद्र कुमार पासवान आदि लोगों ने संबोधित किया।
इसके पहले यंग स्टार ग्रुप के अध्यक्ष प्रभात कुमार, नीरज सिंह, दीपक गुप्ता, अजीत सोनी, सुनील गुप्ता आदि सदस्यों ने सांसद विष्णु दयाल राम व अतिथियों का स्वागत किया। इसके पश्चात उद्घाटन मैच मैं पहुंचे दोनों टीमों के खिलाड़ी से परिचय प्राप्त करते हुए बॉल को हिट कर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया।
इस मौके पर भाजपा के प्रमोद कुमार सिंह, चितरंजन कुमार सिंह,आशुतोष सिंह, अखिलेश्वर सिंह, त्रिवेणी राम, बिरंचि पासवान, सामाजिक कार्यकर्ता रोहित वर्मा,अमित कुमार सोनी, राहुल गुप्ता, सौरभ गुप्ता सहित कई लोग मौजूद थ।
यंग स्टार ग्रुप एंड ट्रस्ट के द्वारा रमना के जमा दो उच्च विद्यालय के मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग का कास्को क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में सनराइज प्रीमियर पड़वा और टाइगर क्रिकेट क्लब मार्च वार के बीच खेला गया। सनराइज प्रीमियर पड़वा की टीम ने टाइगर क्रिकेट क्लब मार्च वार की टीम को 53 रनों से हरा दिया। सनराइज प्रीमीयर क्लब टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लेते हुए 12 ओवर में 7 विकेट खोकर 120 बनाया।
जिसमें विक्रम न सर्वाधिक 33 और अविनाश ने 23 रन का योगदान दिया जबकि वही राजू सिंह ने बेहतरीन गेंदबाज़ी करते हुए 3 विकेट हासिल किया।
121 रनों का लक्ष्य लेकर उतरी टाइगर क्रिकेट क्लब मार्च वार की टीम विक्रम की घातक गेंदबाजी के सामने 10 ओवर में ही सिमट कर रह गई। टाइगर क्रिकेट क्लब के खिलाड़ी विक्की सिंह 25 और रकीब खान ने 11 रनों का योगदान दिया। वहीं विपक्षी टीम के गेंदबाज विक्रम ने सर्वाधिक चार विकेट चटकाया।
बेहतरीन बैटिंग और गेंदबाजी के लिए विक्रम को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार ग्रुप के अध्यक्ष प्रभात कुमार के द्वारा दिया गया। मैच के दौरान निर्णायक की भूमिका में विश्वकर्मा सोनी और ऋषि सिंह रहे।